शब्दों से कभी कभी काम नहीं चलता
जीवन को देखा है
यहाँ कुछ और
वहाँ कुछ और
इसी तरह यहाँ-वहाँ
हरदम कुछ और
कोई एक ढ़ंग सदा काम नहीं करता
तुम को भी चाहूँ तो
छूकर तरंग
पकड़ रखूँ संग
कितने दिन कहाँ-कहाँ
रख लूँगा रंग
अपना भी मनचाहा रूप नहीं बनता ।
( ’ताप के ताये हुए दिन’ से)
Showing posts with label शब्दों से कभी कभी काम नहीं चलता. Show all posts
Showing posts with label शब्दों से कभी कभी काम नहीं चलता. Show all posts
Subscribe to:
Comments (Atom)